Tuesday, November 12, 2013

Lyrics by Ahmed Faraz


ज़िन्दगी से यही गिला है मुझे
तू बहुत देर से मिला है मुझे

तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल
हार जाने का हौसला है मुझे

कौन जाने की चाहतों में फ़राज़!
क्या गंवाया है क्या मिला है मुझे

No comments:

Post a Comment